Jio Glass' के जरिए आप ब एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं. Jio Glass में 25 ऐप्लिकेशंस सपॉर्ट करते है.
रिलायंस इंडस्ट्रियल लिमिटेड की 43वीं Annual general meeting (AGM) में रिलायंस जियो ने ' Jio Glass' की घोषणा की है. आपको बता दें कि Jio Glass एक मिक्स्ड रियलिटी स्मार्ट ग्लास है जिसके जरिये वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा के साथ अन्य भी सुविधा मिलेगी. Jio Glass में वर्चुअल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा. कंपनी ने Jio Glass को खासतौर पर होलोग्राम कंटेंट के लिए पेश किया है. केबल की मदद से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है. इस दिवाइस का वजन 75 GRAM है.
Jio Glass के फीचर्स
इस इवेंट के दौरान में कंपनी ने इसका डेमो भी दिखाया, जियो ग्लास के जरिए आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं. कंपनी ने इस प्रोडक्ट पर काम किया है, ताकि यूजर को हाईएस्ट क्लास विजुअल एक्सपीरियंस मिले. Jio का यह स्मार्ट Glass, 3D होलोग्राफिक विडियो कॉल सपॉर्ट के साथ आता है. विडियो कॉल के समय आप अपने साथी को 3D रूप में देख पायेंगे. यानी वीडियो कॉल पर सामने वाला व्यक्ति आपके पास बैठ कर बात कर रहा है ऐसा अनुभव मिलेगा.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप-JioMeet
43वीं Annual general meeting (AGM) में JioMeet के बारे में ईशा अंबानी ने बताया कि यह एक सस्ता और बेहद सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है. यह असल जिंदगी की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि JioMeet को 50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया. बता दें कि यह वीडियो मीटिंग एप है, जसे हाल ही में लॉन्च किया गया था. JioMeet एक क्लाउड आधारित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म है.
इस इवेंट में JioTV+ को भी पेश किया गया. इस सर्विस के जरिए कंपनी यूजर्स के टीवी देखने का अंदाज बदलने वाली है. यह खास टेक्नॉलजी पर काम करता है. इसमें दिए गए जियो रिमोट से आप आसानी से अपना फेवरिट कॉन्टेंट सर्च कर सकते हैं. जियो टीवी में हर जॉनर के प्रोग्राम मिलेंगे और इन्हें वॉइस कमांड देकर भी सर्च किया जा सकता है.
उपरांत मुकेश अंबानी ने बताया की वह भारत को 2G मुक्त करना चाहते है। Jio गूगल के साथ मिलकर सबसे सस्ते 4G और 5G मोबाइल बनाने वाली है। इसलिए गूगल ने Jio प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने वाली है।
